मुंबई, महाराष्ट्र: एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने 'लॉक अप: सच या सज़ा' से बाहर आने के बाद मीडिया से खुलकर बातचीत की और शो के दौरान दिए गए अपने कई चर्चित बयानों पर बेबाकी से अपनी बात रखी। उन्होंने शो से जुड़े विवादों पर प्रतिक्रिया देते हुए अपने स्टैंड को स्पष्ट किया। इस दौरान आकांक्षा ने उन्हें 'चुड़ैल' कहे जाने वाले बयान पर भी खुलकर रिएक्ट किया और उससे जुड़ा अपना पक्ष सामने रखा। इसके अलावा, उन्होंने शो में अपने पति गौरव खन्ना की जगह उनके पेट डॉग को भेजने वाले वायरल बयान पर भी सफाई दी और बताया कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों कहा था। इंटरव्यू के दौरान आकांक्षा ने कई सवालों के बेबाक जवाब दिए और शो से जुड़े विवादों पर खुलकर अपनी राय साझा की। वहीं, आखिर में एक्ट्रेस ने कहा कि वो खुद को ही बतौर विनर देखना चाहती हैं।